Dehradun News: रामनगर चौक पर युवक पर दो बदमाशों ने तानी पिस्टल, एक बदमाश दबोचा
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: रुड़की। रामनगर चौक पर सुबह स्कूटी से सामान लेने पहुंचे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने युवक पर पिस्टल तान दी। इस दौरान युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्टल पकड़ ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.