देहरादून, अक्टूबर 6 -- Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी में जंगली जानवरों की दस्तक जारी है। देर रात राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकल कर भगत सिंह चौक-टिबड़ी मार्ग पर हाथी पहुंच गया। नगर निगम के डंपिंग जोन के पास हाथी खड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हाथी डंपिंग जोन के पास खड़े होकर खाने की तलाश कर रहा था। हाथी की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी से आसपास के लोगों में दशहत का माहौल बना। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथी घूमता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क प्रशासन और वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। करीब एक घंटे क्षेत्र में घूमने के बाद जंगल की तरफ हाथी लौट गया।......

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...