देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय प्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मैदान पर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक समेत विभिन्न स्पर्धाओं में खूब दमखम दिखाया। यह भी पढ़ें- खेलकूद स्पर्धाओं में दम दिखा रहे खिलाड़ीप्रतियोगिता का शुभारंभ और आयोजन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अभिषेक शाही और विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल निदेशक पुष्कर सिंह कोश्यारी ने किया। राज्य मंत्री अभिषेक शाही ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी सत्र में स्कूली खेलों को और बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देगी। प्रतियोगिता क...