देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्‍य बैठक में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण के लिए मिले कुल 28 आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत दो आवेदन पत्रों को सर्वसम्मति से राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण के लिए चयनित किया गया। वहीं 18 आवेदन पत्रों को आवश्यक अभिलेखों/जानकारी के आधार पर आगामी बैठक में पुनर्विचार के रखने का निर्णय लिया गया तथा आठ आवेदन पत्रों को शासनादेश में निर्धारित पात्रता मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त किया गया।

चयनित आवेदक समिति द्वारा सर्वसम्मति से चयनित आवेदकों में ओम प्रकाश भट्ट निवासी विधि विह...