देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में रविवार को विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में प्रमुख रूप से रुपये 13.23 लाख की लागत से राजपुर के काठबंगला भाग-2 में निर्मित सामुदायिक भवन तथा लगभग रुपये 13 लाख की लागत से वार्ड संख्या 04, राजपुर के ढाकपट्टी में निर्मित सड़क शामिल हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल रुपये 26.23 लाख की धनराशि व्यय की गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद महिमा पुण्डीर, बीजेपी प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल म...