देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। किशनगर राजपुर रोड के श्रृंगेरी मठ शिव मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भक्तों द्वारा बारिश के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्रृंगेरी मठ शिवमंदिर राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पुष्प वर्षा के बीच शामिल हुए।कथा पंडाल में कथा से पूर्व वेद मंत्रों से लड्डे गोपाल जी का अभिषेक किया गया। कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने कहा कि मनुष्य जीवन में अंतिम क्षणों तक जीवन परिवर्तन की संभावना के द्वार सदा खुले रहते हैं। वह चाहे तो सदैव उसका जीवन उत्कृष्ट से उत्कृष्ट या निकृष्ट से निकृष्ट बना सकता है। मनुष्य जीवन के अलावा अन्य सभी प्राणी प्रकृति के ही अधीन होते हैं। उनमें जन्म के बाद अपने जीवन पर...