Dehradun News: राजपुर रोड पर दुकान बेचने की डील कर दस लाख रुपये हड़पे
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: राजपुर रोड के पॉश इलाके में दुकान बेचने की डील कर परिचित ने दस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रकम देने के बाद जांच कराई तो पता लगा कि वह दुकान आरोपी की नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। जिस पर राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासपुरी, दिल्ली के मूल निवासी और हाल में राजपुर की ग्रीन सोसायटी निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि परिचित प्रियांशु सिंह ने उन्हें राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास एक दुकान दिखाई थी। आरोपी ने पैसों की सख्त जरूरत बताकर उस दुकान को 30 लाख रुपये में बेचने की डील की। दावा किया कि दुकान से उसे 25,000 रुपये मासिक किराया आ रहा है। सौदा तय होने के बाद पीड़ित ने बीते पांच और छह जनवरी को दस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.