देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अतिक्रमण घोषित कर कार्रवाई करने का विरोध किया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर मामले में विद्यालय और आसपास की सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित रखने की मांग की।

मुख्य सचिव से मिलना राजपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक राजकुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अतिक्रमण घोषित कर ध्वस्तीकरण की संभावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि एनजीटी के आदेशों की आड़ में बिना तथ्यात्मक जांच के विद्यालय को अतिक्रमण मानना उचित नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर ...