देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: झाझरा में रांग साइड आई कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची और उसकी मामी घायल हो गई हैं। अमानवीयता की हद तो तब हो गई जब कार चला रही महिला घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और फरार महिला चालक की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि आईआरबी द्वितीय झाझरा में तैनात हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह हाल में न्यू कॉलोनी, उम्मेदपुर में रहते हैं। बीते बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी वैदेही अपनी मामी प्रियंका रावत के साथ स्कूटी से प्रकृति वैली स्कूल जा रही थी। आईआरबी द्वितीय प्रशासनिक भवन के समीप एक्सप्रेस-वे स्थित गोल चौराहे से आगे बढ़ने पर गलत दिशा से...