देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: रुड़की। रविदास घाट पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा के स्वासखेत निवासी 14 वर्षीय शिवम, पुत्र राजेंद्र, गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया। मौके पर तैनात 40वीं पीएसी के तैराक दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम लीडर सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक के नेतृत्व में जवानों ने शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पीएसी की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...