Dehradun News: रमाडा, जॉन कनेक्ट और रेडिसन ने जीते क्रिकेट मुकाबले
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में रमाडा, जॉन कनेक्ट और रेडिसन ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।सोमवार को सर्वे के मैदान में होटल कर्मियों के बीच नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मसूरी के दस से अधिक होटलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर ने रिबन काटकर किया। सलीम अहमद के तत्वावधान में आयोजित होटल वर्कर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच लाइट ऑफ लंढौर व रमाडा के बीच खेला गया, जिसमें रमाडा ने निर्धारित आठ ओवर में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच जॉन कनेक्ट व द वेलकम सवॉय के बीच खेला गया, जिसमें जॉन कनेक्ट ने द वेलकम सवॉय को 20 रन से हराकर प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.