देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के पुरकुल में जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेजों और नक्शे में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बिल्डर को धमकाने और फर्जीवाड़े की इस घटना में अदालत के आदेश के बाद राजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साईंराम इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड वर्ल्ड ट्रेड टावर राजपुर रोड के डायरेक्टर हरीश यादव की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी कंपनी ने 12 जनवरी 2024 को गोपाल गोयनका और प्रवीण सचदेवा को एक जमीन बेची। डील में विक्रम सिंह राणा ने ब्रोकर की भूमिका निभाई थी। आरोप है कि सेल डीड रजिस्टर होने के बाद विक्रम राणा ने गोपाल गोयनका के साथ मिलकर एक गहरी साजिश रची। ...