देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन उमा की ओर से तीज फेस्ट-2026 का आयोजन धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में 30 से 80 वर्ष आयु वर्ग की करीब 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रजनी शर्मा तीज सुंदरी और अलका अग्रवाल तीज मल्लिका बनीं।

कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम में 55 वर्ष से कम आयु की महिलाओं ने पुरानी फिल्म अंदाज नया थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने रैंप वॉक के साथ डिजिटल नारी सशक्त नारी विषय पर विचार रखे। प्रतियोगिता में तीज सुंदरी का खिताब रजनी शर्मा ने जीता। प्रभा सलूजा फर्स्ट रनरअप, कविता सिल्सवाल सेकंड रनर अप रहीं। वहीं तीज मल्लिका का खिताब अलका अग्रवाल के नाम रहा। प्रतिमा मोहन फर्स्ट रनरअप और सीमा सुखेजा सेकंड रनर...