देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट विधानसभा वार्ड संख्या 32 के कैलाशपुरी एवं अलकापुरी क्षेत्र से आए निवासियों ने गुरुवार को विधायक सविता कपूर से मुलाकात की और उनसे रघुनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की। सविता कपूर ने क्षेत्रवासियों की बात को गंभीरता से सुना और मंदिर के सौंदर्यीकरण से संबंधित विषय पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा उठाए जा रहे जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर पार्षद शेखर नौटियाल, आजाद अरोड़ा, सागर अरोड़ा उपस्थित रहे।द्रोणपुरी में सड़क कार्य का शिलान्यास-फोटोदेहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।कैंट विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को द्रोणपुरी स्थित काली मंदिर एनक्लेव में एमडीडीए द्वारा कराए जा रहे सीसी सड़क न...