देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में 'रामायण के रंग' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष नूपुर शर्मा गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर व 'वंदे मातरम' गायन के साथ किया। समारोह में सदस्यों ने रामायण के विभिन्न पात्रों जैसे सीता, माता तारा, मां सरस्वती, पार्वती, लक्ष्मी और राधा रानी का रूप धरकर भावपूर्ण अभिनय, श्लोक, नृत्य व काव्य पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नूपुर शर्मा गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। मंजेश कुमारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान...