देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: देहरादून। कनिष्क अस्पताल में रक्तदान शिविर का लगाया गया। इस दौरान 32 यूनिट रक्तदान किया गया। रविवार को कनिष्क वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन, कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और अखिल भारतीय माथुर वैश्य समाज के संयुक्त तत्त्वावधान से आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए। इसके साथ ही लोगों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं बोन कैल्शियम जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संस्थापक एवं एमसीएच गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट ...