Dehradun News: रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त एकत्रित
देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर वसंतविहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। शिविर में रक्तदान दाताओं ने एक सौ बीस यूनिट रक्त दान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने किया। इस अवसर पर महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.