Dehradun News: योग सेंटर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: देहरादून। नेशविला रोड अलकनंदा एंक्लेव स्थित योग सेंटर में चोरी का आरोपी शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि अमित गुप्ता ने बुधवार को केस दर्ज कराया। बताया कि बीते 30 अगस्त को सेंटर से एक स्पीकर, एक एम्पलीफायर और एक मिक्सचर चोरी किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अनिकेत उम्र 26 वर्ष निवासी बकरालवाला, नेशविला रोड को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.