देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। हयात रीजेंसी में आयोजित यूकेसीएसआई-2026 सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया। इसमें देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञों ने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की नई तकनीकों और उपचार में प्रगति पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने बेहतर हृदय देखभाल के लिए वैज्ञानिक जानकारी के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन का आयोजन डॉ. प्रीति शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। आयोजन सचिव डॉ. पुनीश सदना, वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. तनुज भाटिया और कोषाध्यक्ष डॉ. राज प्रताप सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य हृदय रोगों के उपचार में नवीनतम तकनीकों और शोध को बढ़ावा देना तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूत करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...