देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशामुक्त देवभूमि, न्याय और मानवता जैसे उद्देश्यों के लिए आयोजित यह दौड़ युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग का बेहतर माध्यम है। ये बात शिक्षा मंत्री डॉक्टर धनसिंह ने शनिवार को उत्तरांचल विवि के सिल्वर जुबली पर आयोजित दौड़ के उद्घाटन पर कही। यह भी पढ़ें- उत्तरांचल सिल्वर जुबली रन 2026 का भव्य आयोजनपुरस्कार वितरण दौड़ के आखिर में दर्जाधारी अशोक वर्मा और विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने विजेताओं को कुल 56 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस दौरान अशोक वर्मा ने कहा कि यह केवल शारीरिक दौड़ नहीं, बल्कि नशामुक्त देवभूमि, स्वास्थ्य, न्याय और युवा सशक्तीकरण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दौड़ में पुरुष वर्ग में मयंक ...