Dehradun News: युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना जरूरी : खजानदास
देहरादून, अक्टूबर 3 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में शनिवार को हुए कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन और समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने छात्र-छात्राओं की रंगोली, लेखन प्रतियोगिता और चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।अरविंद मेनन ने विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। खजानदास ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.