Dehradun News: युवाओं को सैन्य वीरता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति किया प्रेरित
देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: विकासनगर। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के 64वें बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को वीर शहीद अनुसूया प्रसाद महावीर चक्र महिला समिति की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में देशभक्ति, सैन्य गौरव और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष चित्रा देवी ने की। मुख्य अतिथि खेल समिति के अध्यक्ष आनंद चंद रमोला ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। मेजर शैतान सिंह की वीरता, अदम्य साहस और समर्पण से युवाओं को प्रेरणा लेकर अनुशासन, निष्ठा और सेवा के भाव को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.