देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे परेशान करने, पैसे मांगने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि कारगी ग्रांट निवासी रक्तदान पुत्र मोसिम अली पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा है। आरोप है कि वह बार-बार परेशान कर पैसों की मांग करता है। पैसे न देने पर वह जान से मारने और व्यक्तिगत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दे रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ग्राफिक एरा के पीछे युवक से मारपीट में मुकदमा कहा कि बीती 6 जुलाई की शाम पांच बजे आरोपी पीछा करते हुए पीड़िता के घर तक पहुंच गया। जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। इंस्पे...