देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से विभिन्न यूपीआई लेन-देन के माध्यम से 1.24 लाख रुपये निकाल लिए। रायपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित मनीष कुमार श्रीवास्तव, निवासी कंडोली, ने रायपुर थाने में तहरीर दी कि 27 जून से 9 जुलाई 2026 के बीच उनकी जानकारी के बिना उनके यूपीआई से कई ट्रांजेक्शन किए गए। खाते से रकम अन्य खातों में स्थानांतरित कर दी गई। इस दौरान न तो उन्हें किसी का कॉल आया और न ही मोबाइल पर कोई लिंक प्राप्त हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते से 68 हजार की साइबर ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...