देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: नौगांव संवाददाता। रंवाई घाटी को पृथक जनपद बनाने को लेकर नौगांव चौराहे पर एक विशाल जुलूस घाट निकाला और जन सभा का आयोजन किया, पृथक जनपद की मांग को लेकर यमुनाघाटी क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पंहुचे और आह्वान किया कि जबतक यमुनाघाटी क्षेत्र को पृथक जनपद का दर्जा नहीं मिला आंदोलन गतिमान रहेगा। जन आंदोलन में पंहुचे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखकर उत्तराखंड की धामी सरकार को पृथक जनपद को अस्तित्व में लाना चाहिए जिससे दूरस्थ क्षेत्र मोरी के फते पर्वत से लेकर डामटा और यमुनोत्री तक के क्षेत्र को विकास से जोड़ा जा सके।यमुना घाटी के लोगों को अपने छोटे छोटे कामों के लिए उत्तरकाशी जिला मुख्यालय जाने में दो दिन बर्बाद हो जातें हैं और कभी लोगों को संबोधित अधिकारी भी नहीं मि...