Dehradun News: यमुनाघाटी की बसें वाया मसूरी नहीं जा पाएंगी
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। केंपटी फॉल के पास भूस्खलन के कारण सड़क संकरी होने से यमुनाघाटी की बसों का मसूरी होकर संचालन मुश्किल हो गया है। रोडवेज ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मसूरी से एक बस ट्रायल के तौर पर भेजी, लेकिन बस को संकरी सड़क से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने सड़क ठीक होने तक रोडवेज बसों को इस मार्ग से भेजने से इनकार कर दिया है। वहीं, निजी बस संचालक यमुनाघाटी की बसों को वाया विकासनगर भेजने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में मार्ग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.