देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और हैंडीक्राफ्ट गोदाम से चोरी का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही इन वारदातों को अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पहला मामला शुक्रवार का है। जीएमएस रोड निवासी हरीश कुमार से बाइक सवार मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए थे। तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को क्लेमनटाउन निवासी 19 वर्षीय ऋषभ को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूटा गया रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। दूसरी घटना तीन जुलाई की रात निरंजनपुर स्थित चौहान हैंडीक्राफ्ट गोदाम...