Dehradun News: मोबाइल छीनने वाले 'ऑटो गैंग' के दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 'ऑटो गैंग' के दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक खुखरी बरामद की गई है। घटनाओं में प्रयुक्त आरोपियों का ऑटो भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अक्षित ध्यानी (18) पुत्र दीपक कुमार निवासी पंकज विहार, पित्थूवाला ने रविवार को केस दर्ज कराया। बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे वह पित्थूवाला स्थित अपने कमरे से अपनी दादी के घर विवेकानंद ग्राम, जोगीवाला जा रहा था। रास्ते में अचानक एक ऑटो में सवार दो लड़के आए। खुखरी से डराकर उसका नीले रंग का वीवो फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.