Dehradun News: मॉल के पास तेज रफ्तार बुलेट ने शाम की सैर पर निकली महिला को रौंदा
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: हरिद्वार हाईवे पर मॉल ऑफ देहरादून के पास बुधवार को शाम की सैर पर निकली महिला को बुलेट सवार ने कुचल दिया। हादसे का कारण बाइक की अनियंत्रित रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे अपने घर गढ़निवास मोकमपुर से 54 वर्षीय निर्मला देवी पैदल टहलने निकली थी। तभी हादसा हुआ। घटना के वक्त पास में मौजूद मृतका के बेटे रोहन शर्मा और चचेरे भाई आयुष ने तुरंत उन्हें कैलाश अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं और काफी खून बह चुका था। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में निर्मला के बेटे रोहन शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.