Dehradun News: मॉक ड्रिल: भट्टा रोपवे में खराबी, यात्रियों का किया रेस्क्यू
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता अग्निशमन विभाग एवं आपदा सेवा केंद्र सहित विभिन्न आपदा से जुड़े विभागों ने भट्टा फॉल रोपवे पर ट्रॉली में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया।मॉक ड्रिल में दर्शाया गया कि भट्टा रोपवे में खराबी आने के कारण उसमें कुछ यात्री फंस गए हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। एसडीएम के दिशा-निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोपवे में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस अभ्यास के दौरान आपदा से जुड़े सभी विभागों ने आपदा उपकरणों का प्रयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रेलवे ने ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.