देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। नगर पालिका, एमडीडीए और प्रशासन ने  मैसानिक लॉज स्थित बस स्टैंड चौड़ीकरण के नीचे बनाये गये 80 आवासों में से 77 आवासों को सील कर दिया। तीन आवास में रहने वाले परिवारों को दो दिन का समय दिया गया। सीलिंग के दौरान एक महिला की अधिकारियों के साथ कहासुनी हुई।

नगर पालिका परिषद की गत बोर्ड नगर पालिका परिषद की गत बोर्ड ने मैसानिक लॉज बस स्टैंड का चौड़ीकरण किया था, लेकिन उसके नीचे अवैध अस्सी कमरे बना दिए थे। एमडीडीए ने दो वर्ष पूर्व सील कर दिए थे लेकिन उसके बाद लोगों ने सील तोड़कर उन कमरों पर कब्जे कर लिए। हाईकोर्ट में पीआईएल डाली और हाईकोर्ट के आदेश पर इन सभी अस्सी कमरों को सील करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन, पुलिस ने कुछ दिन पूर्व भी प्रयास किया लेकिन लोगों ने समय मांगा था। उसकी समय सीमा पूरी ह...