Dehradun News: मेला अस्पताल परिसर में सूखे पेड़ से हादसे का खतरा, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। मेला चिकित्सालय परिसर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवारों को पेड़ों और जंगली जीवों से खतरा बना हुआ है। कर्मचारियों ने वन विभाग पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि अस्पताल परिसर के आवास जंगल से सटे हैं। पेड़ों की टहनियां आवासों की ओर झुकी हुई हैं, जिससे सांप, अजगर और अन्य जहरीले जीवों का भय बना रहता है। परिसर में एक विशालकाय सूखा पेड़ भी कई महीनों से खड़ा है। दीमक लगने से पेड़ जर्जर हो चुका है और कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दिनेश लखेड़ा के अनुसार, वन विभाग और वन्यजीव प्रतिपालक को कई बार पत्र देकर पेड़ों की टह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.