Dehradun News: मेयर ने लिया आपदा राहत कार्यों का जायजा, चंदर रोड पर कटान से सड़क को खतरा
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: देहरादून। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को वार्ड-47 स्थित एमडीडीए कॉलोनी के चंदर रोड क्षेत्र का दौरा कर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने और लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद रॉबिन त्यागी, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चंदर रोड पुल के पास पुश्ते के नीचे तेज बहाव से हुए कटान और सड़क को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया गया। पार्षद रॉबिन त्यागी ने बताया कि पिछले वर्ष से इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो सके। उनका आरोप है कि नगर निगम को बार-बार अवगत कराने के बाद भी पुश्ता निर्माण के प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.