देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की नगर निगम शाखा की ओर से शनिवार को मेयर सौरभ थपलियाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध को भी दीपावली की बधाई दी गई। शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, सुपरवाइजर तरुण कुमार, संदीप कुमार, राजेश चौहान, चेतन कुमार के अलावा यूनियन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ मनाई दीवाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...