देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में मेधावी छात्र छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया।इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, विज्ञान और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के विद्यार्थियों का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर प्रसन्नता जताई।...