Dehradun News: मेडिकल कॉलेज में कैडेवरिक शपथ समारोह, देहदाताओं के प्रति जताया आभार
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में गुरुवार को कैडेवरिक शपथ समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या एवं डीन प्रो. (डॉ.) गीता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देहदाताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और नैतिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया। एनाटॉमी विभाग की एचओडी डॉ. जॉली अग्रवाल ने देहदान को चिकित्सा शिक्षा की आधारशिला बताते हुए कहा कि देहदाता भावी चिकित्सकों के प्रथम शिक्षक होते हैं। प्रो. गीता जैन ने विद्यार्थियों से चिकित्सा जीवन में करुणा, संवेदनशीलता और मरीजों की गरिमा का सम्मान करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.