देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी 45वें दिन जारी रहा। आंदोलन के तहत एक सितंबर से शुरू किए गये क्रमिक अनशन के तहत 29 वें दिन कुशाल सिंह नेगी व गुरू प्रसाद जुयाल अनशन पर बैठे। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता जीत राम भट्ट भी 59वें दिन भी सत्याग्रही के रूप में धरने स्थल पर बैठे रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और जल्द शिलान्यास करने की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतराम भट्ट के समर्थन में सत्याग्रहियों के रूप में कमल सिंह महर, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, टीकम सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, प्रमोद पंवार आदि बैठे। आंदोलन को नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, महामंत...