Dehradun News: मेडिकल कालेज की मांग को 65वें दिन धरने पर एनएसयुआई के युवा बैठे
देहरादून, अक्टूबर 19 -- मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन जारी Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में चल रहा आंदोलन 65वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत एक सितंबर से शुरू किए गये क्रमिक अनशन के तहत 49वें दिन एनएसयुआई के राहुल बुटोला व दिव्यांशु नेगी अनशन पर बैठे। जबकि कालेज की मांग को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता जीत राम भट्ट भी 88वें दिन भी सत्याग्रही के रूप में धरने स्थल पर बैठे रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और जल्द शिलान्यास करने की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतराम भट्ट के समर्थन में सत्याग्रहियों के रूप में लखवीर सिंह चौहान, बीपी बधानी, प्रियांशु, शिवम, अमन सेमवाल, आयुष, दिव्यम नेगी, जीन्नत, हया, तौसिफ, नवीन, विश्वजीत नेगी आदि बैठे। मेडिकल कालेज निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.