देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: पौड़ी। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएस सुन्दर लाल मुयाल ने कोट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान मुयाल ने कहा कि लोग प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त है और परिवर्तन का मन बना लिया है। कोट ब्लॉक के पलोटा, फुलंगावं,ढढकुर, सेमली, पँवाई, थामना गावं में जन संपर्क कर उन्होंने लोगों की समस्या भी सुनीं। साथ ही कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए अपील की। जनसंपर्क में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य , विक्रम, अनिल कुमार व अनूप सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस चुनाव मोड में आई; किसे-कहां कमान; पूरी लिस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...