Dehradun News: मुजफ्फरनगर लौटने की जिद में दोस्त के पेट में घोंप दिया चाकू, गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: मुजफ्फरनगर से साथ घूमने आए दो दस्तों में वापस लौटने की जिद पर झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ने थप्पड़ मारा तो दूसरे से बैग से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। चाकू लगाने युवक की आंतें बाहर आ गई। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रजत मलिक ने पांच जुलाई को प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने आया था। इसी दौरान प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड के पास शिवानंद ने जान से मारने की नीयत से कृष्णा के पेट और जांघ पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.