Dehradun News: मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत 10 अक्टूबर तक किए जाएंगे आवेदन
देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: देहरादून। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत साहस, पराक्रम, मानवीय संवेदना एवं विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद से एक बालक/बालिका का चयन कर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन की जा सकेगी। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों से पात्र बच्चों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल wecd.uk.gov.in पर कराने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.