Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे, राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन कर उनके संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी के सामूहिक संघर्ष और संकल्प से पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड 26 साल का हुआ; कमाई में देहरादून-हरिद्वार आगे निकले, कितनी बदली तस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.