Dehradun News: मिस फैशन दीवा में प्रतिभागियों ने बिखेरा स्टाइल का जलवा
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में 'मिस फैशन दीवा' सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, रैंप वॉक, ग्रूमिंग और संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में राधा कपूर, प्रियादिति सिंधी, कृतिका सेमवाल और राधिका आनंद शामिल रहीं। आयोजक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल ने बताया कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले से पहले अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.