Dehradun News: मिस टीन, मिस टूरिज्म में उत्तराखंड की पांच सुंदरियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड की पांच युवा प्रतिभाएं श्रीलंका में होने जा रही प्रतिष्ठित मिस टीन टूरिज्म 2026 और मिस टूरिज्म 2026 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 19 से 26 जुलाई तक होगी। प्रतियोगिता में दुनिया के 70 से अधिक देशों की प्रतिभागी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।मिस टीन टूरिज्म इंडिया 2026 श्रेणी में वृद्धि रौतेला, अनमोल कौर और तनिष्का शाह, जबकि मिस टूरिज्म इंडिया 2026 श्रेणी में शायरा बिश्नोई और मान्श्वी तोमर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन सभी प्रतिभागियों ने एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित मिस टीन उत्तराखंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह अवसर हासिल किया है। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.