देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: नई टिहरी।भारत सरकार की ओर से संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति हब टीम और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने बौराड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सांई चौक और बौराड़ी टैक्सी स्टैंड पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति के जिला कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने बताया कि विभाग की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान के तहत इससे पूर्व डीपीओ कार्यालय,वन स्टॉप सेंटर और नई टिहरी स्थित देवीधार पिकनिक स्पॉट से लेकर क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय के संयुक्त सहयोग से बौराड़ी के सांई चौक और टैक्सी स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Pakur News: आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान उन्होंने स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक ...