देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: धनौरी। धनौरी में नहर पटरी पर मिनी ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। कलियर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...