देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता एमडीडीए के प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर टाउन हॉल में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों ने शहर में मैट्रो, पर्याप्त पार्किंग, हरित पट्टी और नए टाउनशिप सहित कई सुझाव दिए। शहर की धारण क्षमता के अनुसार ही नए स्कूल कालेजों की बिल्डिंगों को मंजूरी की बात कही। यह भी पढ़ें- भीमताल में पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास कार्यों पर हुआ मंथनसड़क पर रैंप निर्माण पर लगे रोक संयुक्त नागरिक संगठन ने सुझाव दिया कि मास्टर प्लान में शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, बस स्टॉप, बाइपास मार्ग, छोटे पार्क, चौड़े फुटपाथ और जहां संभव हो साइकिल ट्रैक का प्रावधान किया जाए। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून को ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर से मेट्रो सेवा के माध्यम से जोड...