देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से मंगलवार को मास्टर प्लान 2041 को लेकर चंद्रबनी रोड स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से समस्त सेक्टरों में बारी- बारी से शिविर आयोजित कर लोगों को आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...