देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बंद पड़ी सड़क को खोलने गए पीएमजीएसवाई के कर्मचारियों और जेसीबी चालक पर हमला कर दिया गया। आरोप स्थानीय ग्रामप्रधान और उनके साथियों पर हैं। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि लोनिवि के कर्मचारी नितिन चौहान ने तहरीर दी। बताया कि 28 जुलाई की सुबह करीब 10:50 बजे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीएमजीएसवाई टीम मालदेवता-सेरकी-सिल्ला-भैसवाड़ मोटर मार्ग पर मलबा हटाने का काम कर रही थी। अत्यधिक बारिश के कारण मार्ग बाधित था और जेसीबी मशीन से रास्ता खोला जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान सेरकी वौढ़ा श्याम सिंह पयाल, सुरेश ज्बाड़ी, रतन हार्डवेयर व पंवार हार्डवेयर के संचालक समेत अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए।...