Dehradun News: मानसिक बीमार व्यक्ति की जमीन हथियाने के षड्यंत्र में 12 पर मुकदमा
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मल्हान ग्रांट में एक गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों की जमीन हड़पने का प्रयास किया। नई दिल्ली निवासी पीड़ित ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल से शिकायत की। उनके निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अशोक गोयल ने शिकायत में कहा कि उनकी मल्हान ग्रांट में खाता संख्या 86 में पुश्तैनी जमीन है। जिसका कानूनी रूप से बंटवारा हो चुका है। उनके चाचा स्व. संदीप गोयल लंबे समय तक क्रोनिक सिजोफ्रेनिया (गंभीर मानसिक बीमारी) से पीड़ित थे। आरोप है कि उनकी इस बीमारी का लाभ उठाते हुए सहारनपुर और देहरादून के कुछ लोगों ने एक संगठित गिरोह बनाकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए और जमीन पर कब्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.